पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ में सड़कों की हालत खस्ता

नालागढ़ में सड़कों की हालत खस्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद विकास के चाहे लाख दावे करे, लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। आज क्षेत्र की अधिकतर सड़कों की खस्ताहालत किसी से छिपी नहीं है और शहर की सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील होकर रह गई हंै। इन सड़कों में वाहन चलाना तो दूर, लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानियों झेलनी पड़ती है।

परिषद बेशक पैचवर्क कार्य करने का दम भरती है, लेकिन यह कार्य ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। नालागढ़ शहर के अंतर्गत परिषद के अधीन कुछेक सड़कें आती हैं, लेकिन आज इनकी इतनी बुरी दशा है कि इसमें सड़क तो नजर नहीं आती है, अपितु गड्ढ़े ही गड्ढ़े उभरे हुए है।

यहांभी हालत दयनीय

नगरपरिषद के अधीन रामशहर मार्ग से बीबीएनडीए कार्यालय से होती हुई वार्ड-7 के शहीद भगत सिंह पार्क की सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है, वहीं रामशहर मार्ग से फ्रेंडज कालोनी से प्रीतनगर काॅलोनी, रामशहर मार्ग से राजा सुरेंद्रा सिंह मार्ग, परिषद कार्यालय से बद्दी एनएच को जोड़ती सड़कों की हालत दयनीय है। विभिन्न वार्डों की निकली गलियों की हालत भी बद से बदत्तर है। शहर के पुराने नए बाजार की सड़कों की हालत भी कोई खास अच्छी नहीं है। शहरवासियों का कहना है कि शहर की टूटी सड़कों गलियों की मरम्मत होने से शहर की विभिन्न सड़कों गलियों से गुजरना काफी मुश्किलों भरा है। समाजसेवी बबला मल्होत्रा, अजय रतन ने कहा कि परिषद ने शहर की सड़कों की सुध नहीं ली है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने परिषद प्रशासन से मांग की कि शहर की बदहाल सड़कों की सुध ली जाए, तािक लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

क्याकहती हैं नप अध्यक्ष

नपअध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि बरसात के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सड़कों का पैच वर्क का काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद सड़कों की मरम्मत का काम करवाकर बाकायदा ड्रेनेज की सुविधा का भी ध्यान रख रही है।