पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम

अवैध खनन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|एसडीएम नालागढ़ललित जैन ने कहा कि अवैध खनन करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी यह बात उन्होंने मिनी सचिवालय सभागार नालागढ़ में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही और अवैध खनन रोकने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से बीबीएन के नदी-नाले काफी खोखले हो गए हैं। लगातार धरपकड़ होने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग रही है। एसडीएम ललित जैन ने पुलिस विभाग से कहा कि खनन करने वाले लोगों का चालान कर मामला भी दर्ज करें और संभावित क्षेत्रों में रात्रि के समय भी दबिश दें। चिकनी खड्ड, महादेव खड्ड, दासो माजरा, सरसा नदी, हांडाखुंडी में सबसे ज्यादा खनन हो रहे हैं। बैठक में फैसला लिया कि कोई भी खनन करते हुुए पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा। इस दौरान खनन विभाग के अधिकारियों ने वाहन होने की बात कही। इस पर एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जब तक खनन विभाग के पास वाहन की सुविधा नहीं होती तब तक अन्य विभाग उसे वाहन उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर तहसीलदार केएस लालटा, थाना प्रभारी क्षमादत्त, बीडीओ आरएस जसवाल, एसीएफ मदन लाल, एसडीओ नीरज कुमार, मनीष कुमार बद्दी, राज कुमार, खनन विभाग से कमल सिंह, हेमचंद, एसएसआई सुभाष उपस्थित रहे।