पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के अभ्यास वर्ग में बूथ पालकों को दिए संगठन को मजबूत करने के टिप्स

भाजपा के अभ्यास वर्ग में बूथ पालकों को दिए संगठन को मजबूत करने के टिप्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी दून मंडल के अभ्यास वर्ग में डिजिटल सदस्यता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने किया। भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि पूरे प्रदेश में डिजीटल सदस्यता अभियान 10 फरवरी से 15 मार्च तक चलाया जाएगा, जितने भी सदस्य कॉपी के माध्यम से बनाए गए हैं उन्हें अब डिजीटल सदस्यता के माध्यम से केंद्र हाईकमान के साथ जोड़ा जाएगा। भंडारी ने अभ्यास वर्ग के द्वितीय अंतिम सत्र में उपस्थित बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों बूथ एजेंटों तथा ग्राम केंद्र प्रभारियों को आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आवश्यक संगठनात्मक टिप्स दिए।

पूरीजानकारी रखें

उनकेद्वारा निभाई जाने वाली जिम्मेवारियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। अभ्यास वर्ग में शिमला संसदीय सीट के संगठन प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ के अधीन कितने घर हैं, कितनी जनसंख्या है, किस जाति धर्म के लोग कितने, कितने हैं, कितने महिला वोटर हैं, कितने अपनी पार्टी के मतदाता हैं, कितने विरोधियों के हैं, कितने प्रतिशत वोट हवा के रुख के साथ चलने वाले हैं तथा कितने नये वोटर हैं आदि सभी जानकारियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर हर माह समिति पन्ना प्रमुखों के साथ अपनी अपनी बैठक सुनिश्चित करें और उसकी जानकारी मंडल अध्यक्ष को दें।

येनेता रहे मौजूद

इसअवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डॉ. श्रीकांत, बलवीर ठाकुर, कांति प्रकाश, कृष्ण कौशल, ध्यान सिंह लादी, कैप्टन डीआर चंदेल, अमित चंदेल, दर्शन सिंह सैणी, सुभाष शर्मा, बलविंद्र ठाकुर, बलवंत ठाकुर, संजीव ठाकुर, राम गोपाल शर्मा, मेला राम चंदेल, राम दित्ता ठाकुर, संजीव माजरू, हंसराज, प्रीतम सैणी, जोगिंद्र ठाकुर, प्रेम चंद ठाकुर, पूर्ण चंद बौणी, लायक राम, राम लाल ठाकुर, हुकम चंद कश्यप, तरसेम चौधरी, सुभाष शर्मा, प्रेम इंद्र करकरा, देवी चरण नेगी, शमशेर, करनैल सिंह प्रधान, संजीव शर्मा, गुरदेव मेहता, गंगा राम, अवतार सिंह, मोहन लाल, लाल चंद, हेत राम, विधि चंद, प्रेम सागर, अनिल शर्मा, राम लाल ठाकुर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डिजीटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते बलदेव भंडारी अन्य।

रैली निकाल सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अभ्यासवर्ग के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ बद्दी के वर्धमान बाजार में रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान बलदेव भंडारी ने कहा कि वर्तमान सरकार का दो साल कार्यकाल काला अध्याय बनकर रह गया है। सरेआम भाजपा के मुख्यालय पर कांग्रेस के लोग धावा बोल देते हैं और प्रदेश में गुंडागर्दी का आलम है। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल डॉ. श्रीकांत ने कहा कि दून हल्का विकास की राह ताक रहा है। यहां पर विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं, सड़कों की हालत खस्ता है और उद्योगों में तालाबंदी शुरू हो गई है।