- Hindi News
- बद्दी से उद्योगपति का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बद्दी से उद्योगपति का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बद्दी| औद्योगिकक्षेत्र बद्दी के तहत चक्कां मार्ग पर स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से एक 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाला अश्विनी एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है और एक उद्योगपति का बेटा है।
अश्विनी के परिजन रात भर से अपने बेटे की तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका कहीं पर कोई पता नहीं चला है। सुबह बद्दी पुलिस ने अश्विनी की बाइक बद्दी बस स्टैंड से बरामद की। उद्योगपति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बेटा अश्वनी सोमवार देर सायं अपने फोन का रिजार्च कराने के लिए घर से निकला था। करीब सवा आठ बजे बेटे फोन पर अपनी मां से कहा कि उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई है और ये लोग उसे तंग कर रहे हैं। इतने कहने के बाद उसका फोन कट गया और स्विच आॅफ हो गया है। युवक के परिजन दुकान पर गए, लेकिन वहां पर युवक का कोई अता नहीं लगा। उसके बाद परिजनों रिश्तेदारों ने रात भर बीबीएन की सभी सड़कें छान ली लेकिन अश्विनी को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक अश्विनी के मोबाइल की लोकेशन हरिपुर के पास बताई गई है। थाना प्रभारी बद्दी कमल चंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।