- Hindi News
- बीबीएन में टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए 7 ईटीओ तैनात
बीबीएन में टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए 7 ईटीओ तैनात
नालागढ़|प्रदेश कोसर्वाधिक 63 फीसदी राजस्व देने वाले औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत एक्साइज डिपार्टमेंट को सुदृढ़ बनाया गया है। इसके लिए सरकार ने ईटीओ के पदों की संख्या बढ़ा दी है और अब बीबीएन में 7 ईटीओ जहां टैक्स चोरों पर नकेल कसेंगे, वहीं लोगों के कामकाज में भी सुविधाएं मुहैया होगी। एक्साइज डिपार्टमेंट के तहत अब बीबीएन को 7 सर्किलों में बांटा गया है, ताकि टैक्स चोरों पर भी निगरानी रखी जा सके। अब 4 ईटीओ बद्दी, जबकि 3 ईटीओ नालागढ़ में नियुक्त कर दिए गए हंै।
कमहोगा काम का दबाव
इससेजहां अधिकारियों पर काम का दबाव कम होगा, वहीं टैक्स चोरों पर भी नकेल लगेगी। इससे सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। बद्दी में पहले 2 ईटीओ तैनात थे और अब यहां 4 ईटीओ काम कर रहे हैं। नालागढ़ के कार्यालय में पहले एक ही ईटीओ था, जिसकी संख्या वर्ष 2009 में दो कर दी थी। वर्ष 2014 में अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने यहां तीसरे ईटीओ भी नियुक्ति कर दी है। बीबीएन पड़ोसी राज्य पंजाब हरियाणा की सीमाओं से सटा हुआ है। पड़ोसी राज्यों से यहां माल आता है और विभाग द्वारा समय-समय पर वाहनों की चैकिंग की जाती है और कई मर्तबा दस्तावेजों के पूर्ण होने पर विभाग ने टैक्स चोरी के मामले भी पकड़े हंै, वहीं जुर्माना भी वसूला है। 2003 में प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज के बाद जहां क्षेत्र में रिकार्ड औद्योगिकरण हुआ है, वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग का काम भी बढ़ गया है।
सातसर्किल में बांटा बीबीएन
एईटीसीकुलभूषण गौतम ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र को सात सर्किलों में बांटा गया है, जिसमें 4 सर्किल बद्दी और 3 सर्किल नालागढ़ के शामिल है। उन्होंने कहा कि लोगों को सहूलियत देने के लिए सरकार द्वारा ईटीओ के पदों का सृजन किया गया है।