- Hindi News
- बद्दी में 1 करोड़ से बनेगा बस स्टैंड, 50 लाख जारी
बद्दी में 1 करोड़ से बनेगा बस स्टैंड, 50 लाख जारी
नालागढ़|औद्योगिक क्षेत्रबीबीएन को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में विभाग कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग को कई योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए की धनराशि मुहैया करवाई है। जिला पर्यटन विभाग के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करोड़ों रुपए की धनराशि से विकास कार्य प्रगति पर करवा रहा है, जिसमें पार्किंग, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, ट्रेकिंग रूट, कैंपेन साइट, हाई मास्ट लाइट्स, सोलिड वेस्ट एंड मेनेजमेंट सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
विभाग बद्दी में बीबीएनडीए के द्वारा 1 करोड़ की लागत से बस अड्डे का निर्माण करवा रहा है, जिसके लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। नालागढ़ में भी पर्यटन विभाग बीबीएनडीए के द्वारा 80 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण करवा रहा है, जिसका धरातल मंजिल का काम पूरा हो चुका है। परिषद के अधीन नालागढ़ के पार्कों के जीर्णोद्घार के लिए स्वीकृत 10 लाख में से 5 लाख की राशि परिषद को जारी हो चुकी है। इसके अलावा नालागढ़ शहर में हाई मास्ट लाइटें 20 लाख रुपए की स्थापित हो चुकी है। सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट के बाद नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला रामशहर के लिए विभाग ने 40 लाख की धनराशि का प्रावधान किया है।
डीटीओभारद्वाज बोले
डीटीओअरुण भारद्वाज ने कहा कि बीबीएन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से जारी राशि को विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर खर्च की जा रही है। पर्यटन विभाग के तहत चल रहे यह काम प्रगति पर हैं।
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाई कई योजनाएं