पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभारंभ संस्था ने उठाया कुपोषण के खिलाफ जंग का जिम्मा

शुभारंभ संस्था ने उठाया कुपोषण के खिलाफ जंग का जिम्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दी | शुभारंभपरियोजना के तहत एचपीवीएचए संस्था द्वारा मौंडलीज इंटरनेशनल के सहयोग से बद्दी के बिलांवाली गुज्जरां में कुपोषण के विरुद्ध अभियान शुरू किया। अभियान की शुरूआत ग्राम पंचायत संडोली के प्रधान रामेश्वर दास ने की। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीबीएन के स्लम एरिया में कुपोषण की प्रति जागरूकता की अत्याधिक जरूरत है। हर साल देश में हजारों बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं। कई तो दम तोड़ जाते हैं। समय रहते लोगों को जागरूक नहीं किया गया तो यह गंभीर समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। संजीव कुमार ने बताया और कहा कि संतुलित आहार पर जोर देना चाहिए। बच्चे को 6 महीने तक स्तनपान करवाना अत्याधिक जरूरी है जिससे बच्चे को बीमारियों से लडऩे की ताकत मिलती है।