पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बद्दी यूनिवर्सिटी में तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

बद्दी यूनिवर्सिटी में तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| बद्दीयूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग और मैकेनिकल विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल अन्य राज्यों के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग ने इलैक्टोवेट क्लब के तत्वाधान में राबोट्राइस्ट 2015 कार्यशाला का आयोजन किया। माइक्रो कंट्रोलर के विभिन्न कार्य प्रणाली जैसे कंपोनेंट असेंबली, ऑटोनोमस रोबोट प्रारूप, रोबोट डिजाइनिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मैकेनिकल विभाग के सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स (एसएई) क्लब के तत्वावधान में ऑटो स्ट्रोक 2015 नामक तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें ऑटोमोबाइल के विभिन्न कार्य प्रणाली जैसे इंजन ट्रांसमिशन, ब्रेकिंग, स्टेयरिंग, सस्पेंशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्रों को डिजाइनिंग के साफ्टवेयर की भी जानकारी दी जाएगी। अंतिम दिन मारुति कार के इंजन की कार्यशैली और ओवरहॉलिंग की विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिसमें छात्र अपने हाथों से इंजन को असेंबल और डिसेंबल करना सीखेंगे। अंतिम दिन एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें चुने गए छात्र आईआईटी दिल्ली में होने वाले वार्षिक टेक्निकल फेस्ट मे भाग लेंगे।