पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक 15 को सोलन में

भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक 15 को सोलन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दी| भारतीयजनता युवा मोर्चा जिला सोलन की एक अहम बैठक आगामी 15 दिसंबर को जिला पार्टी कार्यालय सोलन में होगी। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, शिमला संसदीय सीट के प्रभारी हेमंत शर्मा सह प्रभारी वीनू गुमवर विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला महामंत्री श्रवण चंदेल अंजुमन ने बद्दी में बताया कि इस अहम बैठक में पांचों मंडलों सोलन, अर्की, दून, नालागढ़ और कसौली के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित होंगे। अंजूमन ने बताया कि बैठक में भाजयुमो को दिए गए सदस्यता अभियान के टारगेट पर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजुयमो ने सदस्यता अभियान के तहत 4 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।