पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परवाणू में चरस के साथ एक धरा

परवाणू में चरस के साथ एक धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरोटीवाला में भी 173 ग्राम के साथ एक पकड़ा

नालागढ़|बरोटीवालाथाना के तहत पुलिस ने एक युवक को 173 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई नीलम कुमार ने बताया कि वह स्टाफ सहित बल्याणा की ओर जा रहे थे तो बुधवार रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति बुरांवाला की ओर से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे पकड़ा और पूछने पर उसने अपना नाम राजिंद्र कुमार निवासी कुडा बडोल, जिला सिरमौर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परवाणू में दो डेढ़ िकलो के साथ धरे

परवाणू| राज्यगुप्तचर विभाग जिला सोलन की टीम ने वीरवार सुबह परवाणू-कामली संपर्क मार्ग पर एक व्यक्ति से 1 किलो 470 ग्राम चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्तचर विभाग की टीम ने शक के आधार पर एक राहगीर को रोका, जिससे चरस बरामद की गई। विभाग ने आरोपी जिला सिरमौर के राजगढ़ निवासी जोगिंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में िलया गया है।