- Hindi News
- एक व्यक्ति पर हथियारों से नकाबपोशों का हमला
एक व्यक्ति पर हथियारों से नकाबपोशों का हमला
बद्दीनालागढ़ नेशनल हाईवे पर खरूणी के पास दर्जन भर से अधिक अज्ञात नकाबपोशों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों डंडों से हमला कर दिया। हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी की नंबर प्लेट पर हमलावरों ने टेप भी लगा रखी थी।
जानकारी के अनुसार हरबंस लाल पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव खरूणी अपनी दुकान पर बैठा था। करीब रात 10 बजे एक गाड़ी में सवार होकर 10-12 लोग आए, जिन्होंने मुंह नकाब से ढके थे और डंडों तलवारों से लैस थे। हमलावारों ने हरबंस लाल पर धावा बोल दिया। हरबंस लाल को बाजू टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। हमलवारों ने घटनास्थल पर जय बाबा बलजीत सिंह के नारे लगाए जबकि खेम सिंह सैणी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। जब तक आसपास के लोग इकट्ठे होते हमलावर फरार हो गए। डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करके हर पहलू को नजर में रखकर जांच शुरू कर दी है।
यह हैं बाबा बलजीत
बाबाबलजीत सिंह विश्व मानव रूहानी केंद्र नंवा नगर के गद्दीसीन हैं और इस समय पूरे भारत वर्ष में बाबा बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व मानव रूहानी के सैकड़ों डेरे आश्रम चल रहे हैं। विश्व मानव रूहानी केंद्र का बद्दी सिंसवा मार्ग पर नंवा नगर के पास एक बहुत बड़ा डेरा आश्रम है। हरबंस लाल निवासी खरूणी जिन पर यह घातक हमला हुआ है वह 14 साल तक विश्व मानव रूहानी केंद्र के सेक्रेटरी रहे हैं। हरबंस लाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में हरबंस लाल ने किन्ही कारणों के चलते मानव रूहानी केंद्र को छोड़ दिया था। विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर में चल रही कुछ तथाकथित अनैतिक गतिविधियां उन्हें रास नहीं आई और हरबंस लाल ने रूहानी केंद्र छोड़ दिया था, जिसके बाद हरबंस लाल खेम सिंह सैणी के साथ जुड़ गए थे।