पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लैकमेल करे रहे हैं सेठी दंपति: राणा

ब्लैकमेल करे रहे हैं सेठी दंपति: राणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितू सेठी उनके पति योगेश सेठी पर बेनामी जमीन खरीद मामले में दायर किए गए केस को वापस लेने के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह कहना है सोलन निवासी प्रकाश राणा का। यहां पत्रकारों से बातचीत में राणा ने कहा कि गैर कृषक का मामले में फाइनेंशियल कमिश्नर के पास चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेठी दंपति ने गैर कृषिक होते हुए भी सोलन, सलोगड़ा बद्दी में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है। उन्होंने इसकी शिकायत डीसी सोलन को 27 जुलाई 2006 को करवाई थी।

राणा ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितू सेठी की ओर से बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन उनके दामाद विनय भगनाल पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उसका सन्नी साइड स्थित जमीन बागीचा है। इस बागीचे पर को उन्होंने 20 वर्ष पहले डवलप किया है। इस पर कीवी अन्य फसलें लगाई है। राणा ने बताया कि 21 नवंबर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितू सेठी, एक लड़की अपने चालक के साथ उनके बागीचे पर पहुंची। उनकी भी वहां साथ लगती जमीन है। उन्होंने यहां आकर मटर के पौधे निकालने शुरू कर दिए। बागीचे में रहने वाले उनके मजूदर ने उन्हें सूचना दी कि उनके पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने अपने दामाद विनय को यह बात बताई और वह दोनों वहां पहुंचे। राणा ने आरोप लगाया कि वहां पहुंचते ही रितू सेठी ने मुझे मेरे दामाद को धमकाना शुरू कर दिया कि मेरी प्रधानमंत्री तक पहुंच है। भाजपा के बड़े नेता मुख्तार अब्बास नकवी, प्रेम कुमार धूमल डॉ. राजीव बिंदल का नाम लेकर कहा कि तुमको मैं झूठे केस में फंसवा दूंगी। 21 नवंबर को ही मैंने और मेरे दामाद विनय ने इसकी शिकायत सोलन थाना में भी दी है।

प्रकाश राणा उनके दामाद विनय भगनाल ने कहा कि वह इस मामले में मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे। इसके लिए वह लीगल ओपिनियन ले रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते प्रकाश राणा और उनके दामाद विनय भगनाल।