महिला कामगारों में खून की कमी
मानपुरा| ईपीआईपीझाड़माजरी स्थित जिनी एंड जॉनी उद्योग में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने किया विशेष अतिथि के रूप में उद्योग के वाइस प्रेजीडेंट योगेश चौधरी उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए उद्योग के एचआर मैनेजर राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि वीरवार को लगाए स्वास्थ्य शिविर में 350 के करीब कामगारों के स्वास्थ्य का जंाच की गई उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में गायनीज की डॉ. अल्का गुप्ता, बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता लाईफ लाईन अस्पताल के डाक्टर एसके ठाकुर ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी डॉ. अल्का गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर महिला कामगारों में खून की कमी पाई गई। इस मौके पर मैनेजर एचआर राजिंद्र ठाकुर, प्रोडक्शन मैनेजर जयंत कुमार, विशाल, प्रशांत वर्मा, राजेश कुमार, हरीश कुमार, नरेश सिद्धु, सुरजीत भंडारी, प्रिया ठाकुर, राम कुमार, विनित कौशिक, कविता, मीनू, संजीव कुमार, सुनीता, नरेश, देवेंद्र कौशल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।