‘उठो जवान देश की वसुंधरा’ से लूटी वाहवाही
एवीएन में मनाया पर्व
नाहन|स्थानीयएवीएनस्कूल ने बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। सभी के लिए सुबुद्घि की कामना की। प्रिंसिपल केके चंदोला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पावन दिवस ज्ञान दिवस के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिवस भी है। हमें सांस्कृतिक सामाजिक मूल्यों की रक्षा करें।
एसवीएम स्कूल में सरस्वती की मूर्ति का किया अनावरण
पांवटासाहिब| सरस्वतीविद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बंसत पंचमी के पावन पर्व में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर हवन भंडारे का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधक समिति हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन के साथ हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती वंदना की। मुख्य अतिथि जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार ने मूर्ति पर माल्यापर्ण कर अनावरण किया।
सविमं कुनिहार के छात्रों ने पेश किया पहाड़ी नृत्य
कुनिहार|कुनिहारके सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल ने शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं बसंत पंचमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सत्या देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एसवीएम विद्यालय प्रबंधन समिति के भागेश जोशी ने की। स्कूल के प्रिंसिपल संतोष ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद बच्चों ने समूहगान, ग्रुप डांस, योग, नाटक, पहाड़ी लोक नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी।
एहसास संस्था ने किया पौधा रोपण
सोलन|एहसाससंंस्थासोलन की तरफ से बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सलोगड़ा में पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौध रोपण में संस्था की प्रधान श्वेता, महासचिव अंबिका, कोषाध्यक्ष रविंद्र समेत मोहित, राहुल, महक, साक्षी, निकिता, दीपक, रिया ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधान श्वेता ने बताया कि एहसास संस्था लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय पंरपराओं में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां सरस्वती का पूजन के साथ बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। उन्होंने संस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ जीव जंतुओं की रक्षा के लिए भी कृतसंकल्पित है।
बसंत पंचमी पर गीतांजलि स्कूल में पंतगबाजी का आनंद लेते स्कूली छात्र
गीतांजलि स्कूल ने मनाया बसंत पंचमी पर्व
नालागढ:गीतांजलिस्मार्ट स्कूल नालागढ़ में आज बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन के बाद हवन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को माता पिता दिवस के अवसर पर छात्रों के अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित कर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। और उनको हवन में शामिल किया गया। प्रिंसिपल गीतांजलि सचदेवा ने बताया कि भारत पर्वों, उत्सवों ,त्योहारों का देश है जहां सूरज हर रोज नई खुशियां, उल्लास, प्रसन्नता लेकर आता है जहां वसंत ऋतु परिवर्तन का पर्व है। कहीं बर्फ है, कहीं रिमझिम की फुहारें हैं, कहीं कोहरा है, कहीं गुनगुनी धूप है और सरसों की पीली चादर समेटे $$$$उदासी से बाहर निकलती धरती है। शरद ऋतु की विदाई के गीत हैं तो वसंत के आगमन का उल्लास, प्रेम, यौवन की युवा मस्ती है।
सरस्वती विद्या मंदिर के बद्दी के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
हवन-पूजन कर मनाई बसंत पंचमी
सोलन| सोलनके शित्रण संस्थानों में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों कॉलेज में विशेष पूजा अर्जना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया गया। बसंत पंचमी से बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन को मां सरस्वती के प्रकटोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। सोलन के संस्कृत कॉलेज में भी बसंत पंचमी के मौके पर विशेष हवन का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज स्टाफ के अलावा सभी छात्रों ने आहुतियां डाली और मां सरस्वती की अराधना की।सोलन के गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में भी बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल गुरप्रीत माथुर उनके स्टाफ ने भाग लिया।
बद्दी|सरस्वती विद्यामंदिर(सविमं) स्कूल बद्दी ने शुक्रवार को अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें क्योरटैक फार्मा के निदेशक सुमित सिंगला समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एनपी कौशिक ने की और सभी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल प्रिंसिपल गणेश दत्त ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके बाद मुख्य अतिथि सुमित सिंगला ने छात्रों को कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात दोहराई।
हंसराज चंदेल ने छात्रों को नशे अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आहवान किया। इसके बाद हिमांदरी सखियों ने ये तो सच है कि भगवान है, अंश साथी ने बम बम भोले, स्नेहा की टीम ने देश मेरा रंगीला, अंश बनवाल ने लुंगी डांस, तनु और टीम ने धोबन नामक कार्यक्रम पेश कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। मौके पर कई मौजूद रहे। जैशिका ने पींगा पाकूरी, प्रणव ने बसंती पंचमी पर विचार रखे वहीं अभिषेक साथी ने बेजुबान कार्यक्रम पेश किया। भारती टीम ने उठो जवान देश की वसुंधरा, मयंक विशाल ने योगा, संजना संगम ने ढोलना, अभिनव ने हमारी अधूरी कहानी, ज्योति साथियों ने चांदी दी चांजरा, साक्षी टीम ने पंजाबी गिद्दा, शिवानी की टीम ने प्रेमरतन धन पायो मनीषा की टीम ने मिस कौर कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि सुमित सिंगला ने 11 हजार, हंसराज चंदेल ने 5100 नेत्र प्रकाश कौशिक ने भी 5100 रुपये विद्यालय के लिए प्रदान किए।