कलर बैल्ट प्रतियोगिता एहसास, दृष्टि अनमोल ने जीती रेड बैल्ट
बद्दी | लैजेंटसमार्शल आर्ट एकेडमी बद्दी (अमरावती) में कलर बैल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मार्शल आर्ट एकेडमियों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में 52 से अधिक मार्शल आर्ट कैडिटेस ने हिस्सा लिया। टेस्ट में बेस्ट परर्फामर का अवार्ड अरिन पार्थ, शशांक मोरे, तनिष्का द्विवेदी, एन. श्रीओम और अभिलाषा शर्मा के नाम रहा। जबकि प्रतियोगिता में एहसास सिंह ने रेड बैल्ट, रौनक ने येलो वेल्ट, स्वयं और दिव्यांश ने ग्रीन बैल्ट, विपिन और सौरभ ने बलू बैल्ट हासिल की। दृष्टि और अनमोल ने रेड बैल्ट प्राप्त की। लैजेंटस मार्शल आर्ट एकेडमी के चीफ इंस्ट्रक्टर समीर कुमार ममता कुंवर ने बताया कि एकेडमी द्वारा ताइक्वांडो कलर बैल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।