मंधाला स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्र सम्मािनत
बद्दी | हाईस्कूल मंधाला में वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक जीवन शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मंधाला पंचायत के प्रधान कुलतार मेहता विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। आठवीं कक्षा के छात्र गुरसेवक हिना को स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट चुना गया। कार्यक्रम की शुरूआत कल्पना साथियों ने सरस्वती वंदना से की। उसके बाद दसवीं कक्षा की छात्राएं ममता सहेलियों ने मेरी उड़ती देख फुलकारी कणका रंग उडय़ा पर पंजाबी गिद्दा पेश किया। कोमल साथियों ने रोहड़ू जाणा मेरी िमए पर नृत्य पेश किया। सिया साथियों ने राधा कैसे जले पर नृत्य किया। शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाली छात्रा शिल्पा मेहता को विशेष रुप से सम्मानित किया। इसके अलावा केवल, ज्योति, मोनिका, वंदना, हेमलता, जगदीप सिंह, रजनी मैरिट में आने पर मानित किया। कविता साहिल को आठवीं कक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर छात्रवृति मिली है।