- Hindi News
- महिलाएं बोलीं, सड़क पार्क की हालत सुधारो
महिलाएं बोलीं, सड़क पार्क की हालत सुधारो
नगरपरिषद बद्दी वार्ड-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाएं सड़क पार्क की खस्ताहालत को लेकर सोमवार को नगर परिषद बद्दी के कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने नगर परिषद चेयरमैन को जहां ज्ञापन सौंपा वहीं जल्द से जल्द सड़क पार्क को दुरुस्त करने की जोरदार मांग उठाई। जिस पर नप चेयरमैन ने उन्हें जनवरी माह के अंत तक सड़क पार्क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर गुस्साई महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
हाउसिंग बोर्ड फेस-2 की नीलम ठाकुर, ज्योति, सुनीता नरूला, कृष्णा गर्ग, जसविंद्र कौर, रेखा, किरण दीपिका ने रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव बस्सी की अगुवाई में नप कार्यालय दस्तक दी। महिलाओं ने चेताया िक अगर जल्द ही पार्क और सड़क की हालत ठीक नहीं हुई तो अांदोलन करेंगी।
नगर परिषद बद्दी के चेयरमैन मदन लाल चौधरी नप के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि सड़क पार्क के निर्माण का अस्टीमेट बना चुका है तथा नप जल्द की टेंडर लगाने जा रही है।
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-2 की महिलाएं सोमवार को नगर परिषद चेयरमैन को सड़क और पार्क की खस्ताहालत को लेकर ज्ञापन सौंपती हुई।