पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी धरा

नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़उपमंडल के एक गांव में खेतों में घास लाने गई एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुराचार के मामले में जिला पुलिस बद्दी के वुमन सैल ने एक आरोपी को धर दबोचा है। इस मामले में अभी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। नाबालिग लड़की के साथ उस समय दुराचार हुआ था, जब वह घास लेने खेतों में गई हुई थी।

जानकारी के अनुसार माजरा गांव निवासी मक्खन सिंह सहित एक अन्य युवक पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ दुराचार किया और घर में इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला 6 दिसंबर को पुलिस ने आईपीसी 363, 376 34 आईपीसी सहित 4 पोसको एक्ट के तहत दर्ज किया था और मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। मामले की जांच वुमन सैल की इंचार्ज एएसआई कृष्णा देवी कर रही है, जिन्होंने अपनी टीम की मदद से आरोपी मक्खन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे अारोपी की तलाश जारी है।