- Hindi News
- भाजपा का प्रशिक्षण शिविर कल कार्यकर्ताओं को मिलेंगे टिप्स
भाजपा का प्रशिक्षण शिविर कल कार्यकर्ताओं को मिलेंगे टिप्स
बद्दी|प्रदेश भाजपाकिसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी भाजपा शिमला संसदीय सीट के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया 10 फरवरी दून के भाजपाईयों को संगठन के बारे टिप्स देंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेवारियों से अवगत करवाया जाएगा। मंडल प्रधान गोपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव कृष्ण कौशल शहरी भाजपा प्रधान तरसेम चौधरी ने बताया कि 10 फरवरी को आयोजित इस बैठक में सभी मोर्चों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक हिस्सा लेंगे। चार चरणों में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. श्रीकांत विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बैठक में गोपाल ठाकुर, सुभाष शर्मा, कांति प्रकाश, बलवीर ठाकुर, कृष्ण कौशल, देव राम चौधरी, बलजीत नेगी, समर चंदेल, बद्दी शहरी प्रधान तरसेम चौधरी, किसान मोर्चा के प्रेम चंद ठाकुर, युवा मोर्चा के संजीव ठाकुर, एससी मोर्चा के अमर चंद समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।