\"िमलकर बेटी को बचाएं\'
बद्दी में रोटरी अध्यक्ष मुकेश जैन एसडीएम को सम्मानित करते हुए।
बद्दी| रोटरीक्लब की ओर से बेटी बचाओ अभियान के तहत बद्दी में जागरुकता रैली निकाली। रैली को एसपी जी शिवा कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि बेटी के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है। अंबाला से आई रोटेरियन किरण खरबंदा, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल भी मौजूद थे। रोटरी कलब द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी की नेहा सिंह, आस्था वर्मा, इफरा उसमानी तथा हिमशिखा स्कूल के अभिषेक मिश्रा, करुणा निदान पाठक प्रवीण अव्वल रहे। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम ललित जैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रोटरी अध्यक्ष मुकेश जैन भी मौजूद थे।