मलपुर में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत
बद्दी| ग्रामपंचायत मलपुर में स्वच्छता समिति द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान करनैल सैणी ने की जबकि समाजसेवी स्वर्ण सिंह सैणी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने स्वच्छता अभियान को हरी झंडी देते हुए कहा कि पंचायत में जहां रेहड़ी के माध्यम से कूड़ा उठाया जाएगा। वहीं पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुकानदारों रेहड़ी फड़ी वालों को 20 दिसंबर तक कूड़ादान रखने आह्वन किया है। 20 दिसंबर तक अगर दुकानदारों ने कूड़ादान नहीं रखे तो 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। अगर यदि दुकानदार अन्य लोग सर्वाजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकते हैं तो उनके खिलाफ 5000 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। समाजसेवी स्वर्ण सिंह सैणी ने स्वच्छता समिति को 3100 रुपए का योगदान दिया। इस मौके उपप्रधान हसंराज चौधरी, स्वच्छता समिति के प्रधान श्याम लाल, सचिव गुरनाम सिंह सैणी, उपप्रधान सोहन सिंह, समाजसेवी डा. धर्मपाल, रणजीत सिंह, रामेश्वर सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, पंच राम दास, राम पाल, हाकम चंद, पालो देवी, निर्मला देवी, बलविंद्र कौर, कमलजीत कौर, परमजीत कौर पंच प्रीतू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।