- Hindi News
- चोरों ने बद्दी में एक मकान में लगाई सेंध
चोरों ने बद्दी में एक मकान में लगाई सेंध
हाउसिंगबोर्ड बद्दी फेज-1 के मकान नंबर 29 में कोलकाता के तपन कुमार रहते हैं, जो कि कुछ दिन पहले कोलकाता गए थे। घर की जिम्मेवारी एक अन्य व्यक्ति को दी थी। घर में एक कुत्ता भी था, जिसे उक्त व्यक्ति हर रोज रोटी डालने आता था। रोज की तरह सोमवार रात को जब यह व्यक्ति कुत्ते को रोटी डालने आया तो उसने देखा की मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा था अंदर से दरवाजा बंद था। पीछे के दरवाजे से जाकर देखा तो पाया कि घर का सामान सारा बिखरा हुआ था घर की अलमारी के भी सारे दरवाजे खुले थे। कुत्ता भी बाथरूम में बैठा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया और पाया कि मकान मालिक की उपस्थिति में यह पता चल पाएगा की घर से क्या सामान चोरी हुआ है। मकान मालिक का फोन पिछले कुछ दिनों से बंद रहा था। पुलिस की टीम ने घर के मुख्य दरवाजों को बंद करवा दिया मकान मालिक के आने तक किसी को मकान के अंदर जाने के आदेश दिए।
डीएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मालिक के आने पर ही पता चलेगा िक घर से क्या सामान चोरी हुआ है।