िशविर में 12 ने भरे नेत्रदान के फॉर्म
बद्दी| बद्दी-बरोटीवालामार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मल्होत्रा अस्पताल की टीम ने करीब 125 लोगों का रक्तचाप मधुमेय जांचा और रोगियों को आवश्यक सलाह दी। शिविर के दौरान 2 दर्जन से अधिक लोगों ने नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर करते हुए फार्म भी भरे। डॉ मीनाक्षी ने बताया कि यहां काफी संख्या में मधुमेय के रोगी सामने आए हैं जबकि कई रक्तचाप के रोगी भी पाए गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक एसपी बोध ने कहा कि बैंक समय समय पर समाजिक गतिविधियों को भाग लेता है। मैनेजर मनमोहन शर्मा, सहायक प्रबंधक सुरेश कुमार, डा. मीनाक्षी, अविनाश, दीपक, अभिषेक, राजेन्द्र, राज रानी, सौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।