नि:शुल्क जांच शिविर 28 को कांगड़ा में टीम करेगी रोगियों की जांच
कांगड़ा|नारायण सेवासंस्थान ट्रस्ट उदयपुर राजस्थान द्वारा 28 फरवरी राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कांगड़ा परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क विकलांग जांच, चयन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रोगियों का चैकअप करेगी। शाखा अध्यक्ष रशील सिंह मनकोटिया कमेटी सदस्य सुरेश छेछा ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्य प्रचार प्रसार जुटे हुए हैं। इससे पूर्व संस्थान प्रदेश के जिला मंडी, हमीरपुर ऊना में कैंपों का आयोजन कर चुका है।