980 ग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा
हमीरपुर | 980ग्राम चरस के साथ मंगलवार शाम पकड़े गए दो आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी लगन कुमार को टेढी सिंह को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इनसे इस खेप के बारे में पूछताछ कर रही है। इन्हें भोरंज के बगवाड़ जंगल के पास गाड़ी में चरस ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा था।