पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमीरपुर जिला में हड़ताल के चलते आभूषणों की दुकानें रहीं बंद

हमीरपुर जिला में हड़ताल के चलते आभूषणों की दुकानें रहीं बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | अखिलभारतीय सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर बुधवार को हमीरपुर जिला में भी स्वर्णकारों ने दुकानें बंद रखीं। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान विजय हांडा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में पैन कार्ड लगाने की समस्या है। सरकार ने दो लाख से अधिक की ज्वैलरी खरीदने पर ग्राहक से पैन कार्ड नंबर लेने की बात कही है। इस व्यवस्था से केवल उनका व्यवसाय प्रभावित होगा बल्कि ग्राहक भी घटेंगे। सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले। उन्होंने बताया कि जिला में करीब 200 छोटी बड़ी ज्वैलरी शॉप बंद रहीं।

खबरें और भी हैं...