कई माह से कृष्णानगर स्कूल नहीं रहा टीचर
बिझड़ीब्लॉकके प्राइमरी स्कूल कृष्णानगर से एक टीचर डेढ़ माह से गायब मिला। इसका खुलासा बीईईओ के औचक निरीक्षण से हुआ। बीईईओ जब निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां टीचर नहीं था। हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें भी करीब डेढ़ माह से हाजिरी लगी नहीं मिली, ही लीव लगी हुई मिली। टीचर और सीएचटी से बीईईओ ने 4 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बीआरसी विजय हीर ने बताया कि टीचर राजकुमार करीब 4 माह से अधिकांश छुट्टी पर ही रहा है। दिसंबर तीसरे हफ्ते से लगातर रजिस्टर पर भी हाजरी का कॉलम खाली मिला। इसके अवकाश की सूचना बीईईओ कार्यालय भी आई है। हैरानी तो इस बात की है चार माह से एक टीचर ही स्कूल चला रहा है। सीएचटी ने किसी अन्य टीचर को यहां नहीं भेजा। इससे प्रेरणा और आशा अभियान का सारा काम भी सिंगल टीचर को करना पड़ा।
बीईईओ महेंद्र सिंह जसवाल ने बताया कि टीचर के बारे में स्कूल से गायब रहने का पता चला है। चार दिन के भीतर संबंधित टीचर और सीएचटी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री को भी भेजी जाएगी।