अग्निकांड पीड़ित को धूमल ने दी आर्थिक मदद
हमीरपुर | हमीरपुरविधानसभा क्षेत्र के शस्त्र गांव में अग्निकांड से जिन गरीब परिवारों के घर जल कर राख हो गए थे, उन पीड़ित परिवारों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपनी ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार की आर्थिक सहायता दी। काबिलेगौर कि पिछले दिनों हस्मते प|ी मेहर दीन, बीरदीन पुत्र नसीब दीन गांव सस्त्र के मकान अग्निकांड में जल कर राख हो गए थे। घटना के तुरंत बाद धूमल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा भी लिया था। धूमल ने मदद जारी करते हुए लोगों से भी गरीब परिवारों की मदद करने का आह्वान किया है।