पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंद संग्राम ने दी मोहन के परिवार को आर्थिक मदद

हिंद संग्राम ने दी मोहन के परिवार को आर्थिक मदद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | हिंदसंग्राम परिषद ने नादौन ब्लॉक के लाहड़ गांव के मोहन लाल की प|ी कमलेश को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। कमलेश का पति लंबे समय से बीमार चल रहा था। आखिर उसका देहांत हो गया। उसके परिवार वालों ने बीमार पर सारा पैसा खर्च कर दिया है। संस्था के महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि कमलेश ने संस्था के चेयरमेन से नौंहगी कार्यालय में आकर मदद करने की फरियाद की थी। घर की दयनीय स्थिति देखकर उस समय भी उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाकर नादौन कॉलेज में एडमिशन करवाया था। अब मोहन की मौत पर संस्था ने उसके परिवार को 5 हजार की मदद दी है। उन्होंने कहा कि कमलेश की चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें दो बेटियां की ही शादी हुई है। इस माैके पर पंडित बासुदेव शर्मा, समाजसेवी डॉ. अशोक शर्मा, प्रदेश सलाहकार एक्सईएन केएस धीमान, राम प्यारी, आशा कुमारी ने घर जाकर यह मदद दी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि संस्था का सहयोग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके।

खबरें और भी हैं...