हिम अकादमी में आशीर्वाद समारोह आयोजित
हमीरपुर | हिमअकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में आशीर्वाद समारोह =मनाया गया। समारोह में जमा दो कक्षा के स्टूडेंट ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ बसंत पंचमी के सुअवसर पर सरस्वती पूजन कर किया गया। स्कूल निदेशक पंकज लखनपाल, अकादमिक प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, प्रिंसिपल नैना लखनपाल, समन्वयक विनीता गुप्ता, मुनीष शर्मा पुष्पा ठाकुर ने भी सरस्वती पूजन में भाग लिया। को-ऑर्डिनेटर विनीता गुप्ता ने स्वागत भाषण पढ़ा, ‘आशीर्वाद’ भाषण अकादमिक प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा ने पढ़ा। विनोद शर्मा की हास्य कविता ‘बसंत के आने पे, गुरुओं के खजाने से, हैप्स के आंगन, सब के ही दामन में..’ ने दर्शक दीर्घा को खूब लोट-पोट किया। उधर ब्ल्यू स्टार सीसे स्कूल में भी एेसा ही अयोजन किया गया।