पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी : सीपीएस

स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ- साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी : सीपीएस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकारद्वारा शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत चालू वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा पर 5,077 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। यह बात सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने धवीरी सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि उनका चंहुमुखी विकास सुनिश्चित हो सके, जिससे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें। उन्होंने स्टूडेंट्स को नशे से दूर रहने के लिए कहा।इस अवसर पर स्कूल बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सीपीएस ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गुग्ा गाथा की सराहना करते हुए कहा कि पौराणिक धार्मिक संस्कृति को जीवंत रखने का तथा बेटा -बेटी एक समान नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीपीएस ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। प्रिंसिपल बलबीर सिंह ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं प्रवक्ता एनडी भारद्वाज ने स्कूल वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता, जमली पंचायत प्रधान सतीश सोनी, बड़ाग्रा पंचायत प्रधान कौशल्य देवी, विपन डटवालिया, सेवानिवृत उपनिदेशक शिक्षा, शक्ति चंद, ओम प्रकाश, कृष्ण लाल, सेवा निवृत प्रिंसिपल बलदेव सिंह डटवालिया तथा विचित्र सिंह के अतिरिक्त अभिभावक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...