कैंप में स्वयंसेवियों ने संवारी वाटिका
गलोड़ | राजकीयसीनियर सेकंडरी स्कूल अमरोह (हमीरपुर) में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने एनएसएस वाटिका का संवारा और परिसर के अलावा पेयजल टंकियों की साफ-सफाई की। प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी लेक्चरर ज्ञानप्रकाश योगी और सलिल गौतम की देखरेख में स्वयंसेवियों ने इन कार्यों को अंजाम दिया। प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा डीपीई सुनील कुमार ने स्वयंसेवियों को घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के टिप्स दिए। इसके साथ लेडी कांस्टेबल राज कुमारी ने स्वयंसेवियों और अन्य स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।