बीएसएनएल के कर्मचािरयाें ने बसंत पंचमी पर किया रक्तदान
हमीरपुर | स्थानीयजीएम कार्यालय में शुक्रवार को बीएसएनएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बसंत पंचमी के मौके पर रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. सवित्री कटवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवदान है, इससे किसी जरूरतमंद इंसान की जिंदगी बचाई जा सकती है। एक स्वास्थ्य व्यक्ति कभी भी रक्तदान कर सकता है। रक्तदान को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाई जाए ताकि लोगों का जीवन बचाने में यह मददगार साबित हो सके। बीएसएनएल के जीएम अजीत कुमार ने कहा कि रक्तदान के लिए सबको आगे आना चाहिए।