पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी को दें एक लाख
स्वतंत्रतासेनानियोंकी पुत्रियों की शादी को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 21 हजार से सीधा एक लाख रुपए किया जाए। क्योंकि इस वर्ग की अधिकांश बेटियों की शादियां हो चुकी हैं। इन बेटियों को सरकार की तरफ से शादी के लिए 51 हजार रुपए देने का प्रावधान है, जबकि पुत्रियों को 21 हजार दिए जाते है। ऐसे में अब बेटियां इस योजना के लाभ के लिए तो नहीं हैं, लेकिन पुत्रियों के लिए ही इस योजना को शुरू कर देना चाहिए।
यह बात जिला हमीरपुर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार कल्याण संघ की बैठक में अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने कही। अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हमीरपुर दौरे के दौरान इस वर्ग की हर समस्या को उनके समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में चर्चा की गई कि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया बड़ी जटिल है, इसे सरल बनाया जाए ताकि आश्रितों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल सके। सर्टिफिकेट पटवारी हल्का या तहसीलदार द्वारा प्रदान किया जाए और स्वतंत्रता सेनानी का रिकार्ड राजस्व विभाग में दर्ज किया जाए। इसके अलावा आश्रितों के सरकारी पदों के बैक लॉक को शीघ्र भरने, प्रथम श्रेणी के पदों बैच वाइज भर्ती दोबारा शुरू करने, विवाहित लड़कियों और पुत्रियों को भी सरकारी सुविधाएं दी जाएं, इस वर्ग के आश्रितों के आरक्षण को एक पीढ़ी अर्थात पड़ पौत्रों तक किया जाए। पुत्रियों के विवाह की सम्मान राशि 21 हजार से बढ़ा कर एक लाख की जाए, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड में आश्रित परिवारों के सदस्यों को भी नामजद किया जाए।
हमीरपुर-स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संघ की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।