इरावती का 16वां अंक हिमाचली लेखकों का होगा: राजन
हमीरपुर | साहित्यिकपत्रिका इरावती का 16वां अंक हिमाचली लेखकों का होगा। यह आगामी अंक हिमाचल की युवा रचनाशीलता पर केंद्रित रहेगा। इसके लिए सभी प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स से रचनाएं आमंत्रित की जा रही हैं। यह बात पत्रिका के संपादक राजेंद्र राजन ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि इस का मेन मकसद प्रदेश के नवोदित और संभावनाशील लेखकों की पहचान करना है। इससे उन्हें बेहतर मंच मिलेगा। इरावती का यह अंक हाल ही में दिवंगत हुए ख्याति प्राप्त लेखकों को समर्पित रहेगा।