छात्रों के जीवन में अनुशासन का बहुत अधिक महत्व : ठाकुर
हमीरपुर| एमआईटीग्रुप द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय छठी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के चेयरमैन ई. विनोद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सुमिति ठाकुर भी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहीं। सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। ठाकुर ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत अधिक महत्व है, ऐसे में छात्रों को अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों में भाग लेने नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर डायरेक्टर प्लानिंग राकेश शर्मा, वाइस प्रिंसिपल निधि मेहन डीएस गुलेरिया भी मौजूद थे।