पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहारीं में तेंदुए ने दिन दहाड़े उठाया बकरी का बच्चा

लोहारीं में तेंदुए ने दिन दहाड़े उठाया बकरी का बच्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटीसेआगे लोहारीं के पास दिन दहाड़े तेंदुआ लोगों को परेशान करने लगा है। तीन चार दिन से यह इसी इलाके में घूम रहा है। रविवार को दोहपर को पहले यह सड़क पर गया और सामने से रही वाइकसवार से भी नहीं डरा, बाइक सवार तो वहां से भाग निकला, मगर उसके बाद तेंदुआ गांव से एक बकरी के बच्चे को उठा ले गया। जब ग्रामीणों को पता तो वे उसकी तालाश करने लगे। तेंदुआ नजदीक ही छुपा था। लोगों ने उसे घेरने का प्रयास किया, मगर लोगों को देखकर भी वह काफी समय तक वहीं घूमता रहा। जब लोगों ने एकत्र होकर उसे घेरने गए तो वहां से भागा गया।

स्थानीय निवासी विधि चंद, रमेश कुमार, वार्ड पंच मदन लाल ने बताया कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का इंतजाम करे, ताकि लोगों की सेफ्टी हो सके। विभाग ऐसे खतरनाक जानवर को मारने भी नहीं देता है। लोगों का कहना है कि यहां पिंजरा लगाकर इसे पकड़ा जाए। अगर विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया तो लोगों को अपने स्तर पर अपनी रक्षा करने का उपाय करना होगा। उधर हमीरपुर में दो दिन पहले तेंदुआ देखा गया था।

लोहारीं के पास रिहायशी इलाके में छुपा तेंदुआ लोगों को देखकर भागता हुआ

खबरें और भी हैं...