सड़क की खस्ता हालत पर लोगों ने खाेला मोर्चा
वाहनोंकीआवाजाही के लिहाज से अत्याधिक व्यस्त नौणी-ब्रह्मपुखर सड़क की खस्ता हालत से खफा लोगों और ट्रक ऑपरेटरों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को सेव माउंट संस्था के अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षता में ब्रह्मपुखर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को बिलासपुर में पीडब्ल्यूडी के एसई ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। यदि 15 दिनों के भीतर सड़क का मरम्मत कार्य मापदंडों के अनुसार शुरू नहीं किया गया तो जनआंदोलन का सहारा लिया जाएगा।
मिट्टीसे भरे जा रहे गड्ढे : रविवारको ब्रह्मपुखर में आयोजित बैठक में कहा गया कि चंडीगढ़-मनाली और शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ने वाली नौणी-ब्रह्मपुखर सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। इस सड़क की सही ढंग से मरम्मत करने के बजाए गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा जा रहा है। मिट्टी की वजह से उड़ने वाली धूल पर्यावरण को खराब कर रही है। बारिश होने पर गड्ढों में भरी मिट्टी भी बह जाती है। मिट्टी पर दोपहिया वाहन स्किड होने से कई लोग केवल घायल हो चुके हैं, बल्कि कुछ को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को कई बार शिकायत पत्र भी सौंपे गए, लेकिन स्थिति जस की तस है। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसके विरोधस्वरूप सोमवार को बिलासपुर में पीडब्ल्यूडी के एसई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संजय कटवाल, अजय सहगल, मनोहर ठाकुर, मदन ठाकुर, देशराज, संजय ठाकुर, अश्वनी, मनीष, अनु, देशराज, विक्की महेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।