शीघ्र होगा महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन
हमीरपुर | नवनियुक्तजिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज धीमान ने कहा है कि महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन कर दिया जाएगा। सभी ब्लाॅकों का दौरा कर महिलाओं को साथ जोड़ने की रणनीति तय की जाएगी। धीमान ने कहा कि पंचायतों में जो महिलाएं पार्टी समर्थित जीतकर आई हैं उन्हें पूरा मान सम्मान पार्टी में दिया जाएगा। जिनमें काम करने की लग्न है और वह चुनावों में जीत नहीं पाईं उन्हें भी पार्टी के साथ जोड़ने पर काम किया जाएगा। 2017 के विस चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस डोर टू डोर जाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार अध्यक्ष बनी हैं।