पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजय बने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

विजय बने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | शिवमंदिर कमेटी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और शिवरात्रि को लगाए जाने वाले भंडारे के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कश्मीरी लाल हांडा ने की। कमेटी के महासचिव मनीष पुरी ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर शहर में झांकियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। इसमें चेयरमैन कश्मीरी लाल हांडा, वाइस चेयरमैन ज्ञानचंद शर्मा, अध्यक्ष विजय हांडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महासचिव मुनीष पुरी, उपाध्यक्ष अनिल सोनी, संदीप भारद्वाज, सुभाष चंद, राजेंद्र सोनी, जितेंद्र चोपड़ा, जोगिंद्र बल्ला , सचिव अमित कायस्थ, सहसचिव सुनील शर्मा, अश्वनी जगोता, जितेंद्र पुरी, मनोज पुरी, सुकेश पुरी, कोषाध्यक्ष सुरेश जगोता, प्रेस सचिव अभिषेक गुप्ता, विधि सलाहकार अमित शर्मा को बनाया गया। झांकी कमेटी में विनोद पुरी, गौरव कपूर, सौरभ सोनी, मुनीश पुरी, मुनीश शर्मा और कार्यकारिणी के सदस्य तिलक राज चोपड़ा, विनोग गुप्ता, आनंद स्वरूप, उमा कांत गुप्ता, प्रवीण शर्मा, किशन दयाल, राकेश गुप्ता, पंकज भारती, धीरज शर्मा, वेद प्रकाश, अनिल भाटिया, धमेंद्र शर्मा, दीप कुमार, राज कपूर को चुना गया है

हमीरपुर- स्थानीय शिव मंदिर की कमेटी की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...