पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हजारों युवाओं का करियर संवारेगा गाइडेंस सेंटर

हजारों युवाओं का करियर संवारेगा गाइडेंस सेंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहीमार्गदर्शनसे हजारों बेरोजगार युवाओं का कैरियर संवारने का सपना शीघ्र सच होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरियर गाइडेंस सेंटर स्थापित हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए जमीन का मामला भी सुलझ गया है। निर्माण होते ही इसमें यहां तैनात होने वाले 2 एक्सपर्ट काउंसलर जिला भर के बेरोजगार युवाओं और स्कूली स्टूडेंट्स को रुझान के मुताबिक गाइड करेंगे।

वे उन्हें उनकी पढ़ाई और डिप्लोमा के आधार कहां कहां उनके लिए जॉब उपलब्ध हो सकेगी, यह जानकारी भी मुहैया करवाएंगे। स्कूली स्टूडेंट्स को आसानी से जॉब हासिल की जाने वाले कोर्स, डिप्लोमा, डिग्री में प्रवेश लेने के बारे में बाकायदा जागरूक किया करेंगे, ताकि वे मार्किट की जरूरत के हिसाब नौकरी पाने को ट्रेंड हो सकें। यह सेंटर रोजगार विभाग माध्यम से स्थापित किया जाएगा। काबिलेगौर है कि एक साल पहले आए नए जिला रोजगार अधिकारी ने जमीन मंजूर करवाने को व्यक्तिगत पर प्रयास किए और सफलता पाई। जिला प्रशासन ने रोजगार विभाग की डिमांड पर भोटा चौक के साथ उसयाणा में एक कनाल भूमि हॉल ही में मंजूर कर दी है। अब रोजगार विभाग इस पर इसके लिए निर्माण प्रक्रिया की औपचारिकताएं करने में जुट गया है। काबिलेगौर कि इस जमीन के पास पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का कार्यालय भी है। साथ में वाइस पास एनएच रोड़ मौजूद है।

इसके साथ ही आधुनिक तर्ज पर गाइडेंस सेंटर का निर्माण होगा। इसमें आने जाने के लिए युवाओं को दिक्कत नहीं होगी क्योंकि हमीरपुर के भोटा चौक से आरटीओ कार्यालय के सामने जाने वाले लिंग रोड से युवा आसानी से पैदल ही 5 मिनट में पहुंच सकेंगे। सेंटर मैनेजर की देखरेख में यह गाइडेंस सेंटर चलेगा। जिसमें दो काउंटर अलग कैबिन में गाइड करने के लिए मौजूद होंगे।

^विभाग के नाम एक कनाल भूमि उसयाणा में मंजूर हो गई है। गाइडेंस सेंटर भवन और रोजगार कार्यालय भवन के निर्माण को औपचारिकताएं शुरू कर दी है। दिसंबर 2016 तक यह सेंटर शुरू करने का लक्ष्य तय है, ताकि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले। वीपीराणा, जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर

जिला रोजगार कार्यालय अभी शहर में एक तंगहाल बिल्डिंग में चलाया जा रहा है। अब मंजूर हुई भूमि पर रोजगार कार्यालय के भवन का निर्माण होगा। करियर गाइडेंस सेंटर भी इसी की देखरेख में चलेगा। साथ में लेबर इंस्पेक्टर कार्यालय और श्रम कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों के लिए अलग से कार्यालय का प्रावधान होगा। क्योंकि ये रोजगार कार्यालय में एक कमरे विभाग ने बैठाए हैं।

इस तंगहाल भवन में चल रहा जिला रोजगार कार्यालय भी होगा अब शिफ्ट।

खबरें और भी हैं...