पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रणवीर सिंह बने टौणीदेवी सहकारी सभा के प्रधान

रणवीर सिंह बने टौणीदेवी सहकारी सभा के प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | सहकारभारती टौणीदेवी तहसील इकाई की बैठक पंजोत में जिलाध्यक्ष अमीचंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें टौणीदेवी तहसील के सभी सहकारी सभाओं के प्रधान, उपप्रधान सचिवों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के प्रति सरकार का व्यवहार उदासीन है और इन्हें बंद करने की योजना बनाई जा रही है। जिन्हें बंद नहीं करने दिया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि सहकारी सभाओं को आयकर विभाग से आयकर के बारे में नोटिस मिल रहे हैं। सहकार भारती टौणीदेवी तहसील इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष भीमसेन, सचिव जोगिंद्र सिंह के अलावा सदस्यों में हेमराज, करतार सिंह, मदन लाल, अजीत सिंह को चुना गया। बैठक में महासचिव एसके कौड़ा संगठन सचिव राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...