पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राहलड़ी के पवन का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

ब्राहलड़ी के पवन का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलोड़ | हमीरपुरब्लाॅक की ब्राहलड़ी पंचायत के एक व्यक्ति का शव नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान पवन कुमार (40) पुत्र जगदीश चंद ब्राहलड़ी के रूप में हुई है। पवन कुमार दिहाड़ी मजदूरी लगाकर परिवार को चला रहा था। वह विवाहित था और उसकी एक 11 साल की बेटी भी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वह घर से ये कहकर निकला था कि वह काम के लिए जा रहा है और शाम को वापस जाएगा, मगर शाम को गांव के लोगों ने उसे रटेड़ा में नाले के पास पड़े हुए देखा। लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी गलोड़ पहुंचाया। वहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गलोड़ पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...