पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी करे सरकार: संघ

मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी करे सरकार: संघ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने मुख्याध्यापकों के 250 पद रिक्त होने पर गहरा रोष प्रकट किया है। संघ ने कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है। संघ के राज्य प्रधान अमरनाथ धीमान ने बताया कि 250 से अधिक मुख्याध्यापक के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ रहा है तथा बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

इस कारण अनेक पदोन्नत प्रवक्ता टीजीटी बिना पदोन्नति के ही 30 वर्ष की सेवा के बाद भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जो कि उनके साथ एक बड़ा अन्याय है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग सभी वर्ग के शिक्षकों के सभी पद भरे होने चाहिए। इन पदों के रिक्त होने से देश की भावी पीढ़ी जो पाठशालाओं में पढ़ रही है उनके भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्कूलों में छात्रों की घटती हुई संख्या के लिए यह एक मुख्य कारण है। संघ के पदाधिकारियों में महासचिव बिहारी लाल परासर, उपप्रधान यशवीर वाल, र|ेश्वर सलारिया, नंद लाल शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, पैना राम, प्रेस सचिव मनोज शर्मा, एक्शन कमेटी के वाइस चेयरमैन सुखदेव धीमान, प्रेस सचिव मनोज शर्मा, जगदीश चंद, हमीरपुर जिला के प्रधान केवल ठाकुर, कुल्लू के प्रधान पूर्ण शर्मा, ऊना के प्रधान, कुलदीप सिंह, किन्नौर के सुभाष नेगी, सिरमौर के चंद्र जोत सिंह, सोलन के बहादुर सिंह मेहता, शिमला के ओपी मेहता, चंबा के ललित पुरी, कांगड़ा के विजय परमार, लाहौल स्पीति से तिलक राज चड्डा, मंडी से चतर सिंह, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रमा कंवर, महासचिव अनुराधा राणा, सुमन शर्मा, आशा जोशी, सविता नेगी तथा चंदन ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, अतिरिक्त शिक्षा सचिव पीसी धीमान तथा शिक्षा निदेश दिनकर बुराथोकी से छात्र शिक्षक हित में 250 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है।

पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने 250 पद खाली होने पर जताया रोष

खबरें और भी हैं...