एक लाख बच्चों को खिलाई कृमि रोकथाम की दवाई
राष्ट्रीयकृमिमुक्ति दिवस पर जिला भर के सरकारी और निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई खिलाई गई। हमीरपुर में इसका शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर(एनएचएम) डॉ. अनुज गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाने के एक साल से 19 सात तक के सभी बच्चों को यह दवाई खिलाई गई। इसके सेवन से पेट के कीड़ मरेंगे, बच्चों का हिमोग्लोबिन बढ़ेगा और वे स्वस्थ होंगे। जिला भर में करीब एक लाख 20 हजार बच्चों को यह दवाई पिलाई जा रही है। इसकी व्यवस्था हेल्थ विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिल कर की है। सलासी स्थित डीएवी स्कूल में प्रिंसिपल पीसी वर्मा के नेतृत्व में यह दवाई पिलाई गई। वहीं हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर विकास नगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आई डॉ. सोनिका रणौत ने अलबेंडाजोल की दवाई खिलाई तथा कृमि संक्रमण से शरीर पर होने वाले लक्षणों बचाव की जानकारी दी। नादौन.बच्चोंके पेट में कीड़े हों तो दवाई का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इन कीड़ों की वजह से बच्चों का विकास थम सा जाता है। यह बात भगतवती स्कूल की प्रिंसिपल आरती कटोच हेल्थ एजुकेटर कुलदीप कटोच ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता शारदा देवी भी उपस्थित थीं। वहीं डीएवी भड़ोली स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रिंसिपल आरएस राणा ने बढ़ते बच्चों के विकास में आने वाली बाधाओं और पेट से संबंधित बीमारियों बारे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को स्कूल में बुला कर अध्यापकों बच्चों को बीमारियों के बारे में जागरूक किया तथा बच्चों को अलबेंडाजोल का सेवन करवाया। वहीं महर्षि विद्या मंदिर स्थित गगाल के प्रिंसिपल जीएस तिवारी ने बताया कि बच्चों को कृमि नाशक दवाई अलबेंडाजोल खिलाई। इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर कुलदीप कटोच भी उपस्थित थे।
भोरंज.भोरंजके बीएमओ डॉ. संजय जगोता ने राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से निजात दिलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र बस्सी बाजार में बच्चों को अलबेंडाजोल की गोली खिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा समस्त सरकारी अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों के सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलबैंडाजोल की एक-एक गोली खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे गोली खाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें 15 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी।
इन स्कूलों में भी खिलाई दवाइयां
गलोड़.राजकीयहाई स्कूल ब्राहलड़ी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के सभी स्टूडेंट्स को दवाई खिलाई गई और इससे संबंधित समस्त जानकारी हेडमास्टर रजनीश रांगड़ा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार ने दी। वहीं अमर पब्लिक स्कूल समजाल कश्मीर में बच्चों को हेडमास्टर रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी बच्चों को दवाई पिलाई गई।
टौणीदेवी.बालविकास परियोजना टौणीदेवी के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र झनिक्कर में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर 1 से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अलबैंडाजोल की दवाई खिलाई गई। इसके अलावा 19 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी यह दवाई दी गई।
गलोड़- हाई स्कूल ब्राह्लड़ी में स्टूडेंटस को दवा खिलाते स्वास्थ्य कर्मी।