पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीपीडब्ल्यूडी करेगी एचटीयू के कैंपस का निर्माण

सीपीडब्ल्यूडी करेगी एचटीयू के कैंपस का निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलतकनीकीयूनिवर्सिटी का शीघ्र अपना कैंपस तैयार होगा। पीडब्ल्यूडी की बजाए अब इस कैंपस का निर्माण सेंटर पब्लिक वर्कस डिपार्टमेंट इसकी निर्माण एजेंसी होंगी। इसके लिए बुधवार को सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर वीसी की अध्यक्षता में यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ निर्माण संबंधी एमओयू साइन किया है। काबिलेगौर है कि करीब 3 साल पहले कैंपस निर्माण का प्रोसेस शुरू हुआ।

यूनिवर्सिटी से करीब दो साल पहले लोक निर्माण विभाग को इसका काम सौंपा था। लेकिन पीडब्ल्यूडी दो साल में इसके लिए टैंडर भी नहीं लगा पाया। नाराज यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विभाग से यह काम ही थकहार कर छीन लिया और यह काम दूसरी एजेंसी से करवाने का फैसला लिया था।

डेढ़साल का टाइम तय : कैंपसके निर्माण के लिए डेढ़ साल का टाइम तय हुआ है। दडूही में चयनित भूमि पर यह निर्माण होगा। जिसके लिए ड्राइंग तो पहले ही बनी हुई है। उसी हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है। निर्माण एजेंसी ने इसके यूनिवर्सिटी से दस्तावेज भी लिए हैं। ताकि निर्माण संबंधी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके। कैंपस का निर्माण होते ही यूनिवर्सिटी कई तरह के नए कोर्स शुरू करवाएगी।

कैंपस निर्माण को लेकर हुआ एमओयू साइन

^सीपीडब्ल्यूडीके साथ कैंपस निर्माण को लेकर एमओयू साइन हो गया है। डेढ़ साल का समय तय हुआ है। ड्राइंग तो पहले ही बनी हुई है। शीघ्र इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। डॉ.आरएल शर्मा, वीसी एचटीयू हमीरपुर

खबरें और भी हैं...