पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप डाकघर की कार्यप्रणाली से लघु बचत एजेंट परेशान

उप डाकघर की कार्यप्रणाली से लघु बचत एजेंट परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डिडवीं टिक्कर

उपडाकघरडिडवीं में पिछले एक महीने से लघु बचत एजेंट डाकघर के चक्कर काट-काट कर काफी परेशान हैं। एजेंटस का कहना है विभाग ने डाकघर का सारा काम कंप्यूटीराइज्ड कर दिया है, लेकिन लोगों के खाते आधे अधूरे ही फीड किए हैं। जिससे लगभग सभी खातों पर लेट फीस पड़ रही है। जबकि एजेंटस का कहना कि हमने हर महीने लोगों के पैसे डाकघर में जमा करवाए तो हमें लेट फीस कैसे पड़ रही है। इस बारे में कोई भी डाकघर कर्मचारी या अधिकारी नहीं बता पा रहा है। उप डाकघर के कर्मचारी हमीरपुर स्थित मुख्य डाकघर में पूछने को कहते हैं तो मुख्य डाकघर के अधिकारी सर्वर के कारण हुई गलती मान रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा तो उन एजेंटस को भुगतना पड़ रहा है। अंजना कुमारी, अलका देवी, नीना शर्मा, सरिता कुमारी, ऊषा कुमारी, मंजू, पुष्पा देवी, मनोरमा, मीना, रीनू डोगरा ने डाकघर अधिकारियों से इन समस्यों का निदान करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...