अणु में केबल जली, अंधेरे में डूबा शहर
शामकेसमय बिजली गुल होने से सारा शहर और आसपास के गांव अंधेरे में डूबे रहे, मगर लाइट को समय पर ठीक नहीं किया गया। लोगों को बिजली की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी, दुकानदारों को शीघ्र दुकानें बंद करके घर जाने को मजबूर होना पड़ा, कई लोग खरीदारी करने से वंचित रह गए।
वहीं गृहणियों को घर के काम काज को निपटाने में दिक्कत रही। काबिलेगौर है कि यह समस्या आए दिन शहर और आसपास के इलाकों में रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में बताया जा रहा है। इसके बावजूद भी इसके स्थाई समाधान को बोर्ड ठोस कदम नहीं उठा रहा है। तकनीकी खामियों को आला आधिकारी ठीक नहीं करवा पा रहे। जिसका खामियाजा जनता को कना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में रमेश कुमार, केवल सिंह, प्रेम चंद, राकेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ता अगर बिल भरने में एक हफ्ता भी लेट हो जाएं तो बोर्ड कनेक्शन काटने की चेतावनी देने लगता है, मगर उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से लाइट की सुविधा दिलाने से पीछे हट रहा, अधिकारी फील्ड में बार बार तकनीकी खामियों को दूर नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा कि खराब उपकरणों को बदलकर उनकी जगह नए उपकरण लगाएं जाएं। उधर एसडीओ बलदेव चंद ने कहा कि दो जगह से केवल जल गई है। उसे ठीक किया जा रहा है। इसमें वक्त तो लगेगा। अणु सब स्टेशन में केवल बक्सा जलने से शहर में 5 बजे के बाद बिजली की सप्लाई बंद है।