हमीरपुर | बगारटीगांव में मारपीट की एक घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गांव की प्रोमिला देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:00 बजे वह अखबार लेने जा रही थी, तो रास्ते में उसे गांव का संजू मिला, उसने रास्ता रोक कर गाली-गलौच कर मारपीट कर दी।