पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री 17 फरवरी से हमीरपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री 17 फरवरी से हमीरपुर प्रवास पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर | मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 17 फरवरी को 10:20 बजे सिविल अस्पताल सुजानपुर को स्तरोन्नयन करने के बाद खड्ड के तटीयकरण की आधारशिला रखेंगे। उसके बाद वे सुजानपुर चिल्ड्रन पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम इसी दिन झनियारा में उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखने के बाद ग्रामीण रैहन बसेरा का नींव पत्थर रखेंगे, फिर वे लंबलू में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद लंबलू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखेंगे। चकमोह से बड़ा सडक़ मार्ग और पुल का उद्धघाटन करेंगे। उसके बाद चकमोह से सठवीं सडक़ मार्ग की आधारशिला रखने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर के लंगर हाल की आधारशिला और मंदिर के कंप्यूटरीकृत प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे।

खबरें और भी हैं...